English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-01-29 191255

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे की तारीख में बदलाव किया गया है। वे अब 25 फरवरी को बिहार आएंगे। गृह मंत्री ने इसकी सूचना बिहार भाजपा के नेताओं को दे दी है।

भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने बताया कि अमित शाह के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में तब्दीली हुई है। पहले वे 22 फरवरी को बिहार आने वाले थे लेकिन अब 25 फरवरी को आएंगे। क्योंकि, 22 को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक निर्धारित है।
उल्लेखनीय है कि इसके पहले अमित शाह दो बार बिहार का दौरा कर चुके हैं। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद उन्होंने पहली बार 23 और 24 सितंबर काे सीमांचल का दौरा किया था। इससे बाद 11 अक्टूबर काे लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सिताब दियारा आये थे। इन दोनों दौरे से राज्य का सियासी तापमान बढ़ गया था।
Also read:  Pravasi Bharatiya Sammelan 2023: 17वें प्रवासी भारतीय दिवस के पहले ‍दिन मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया