English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-02-19 142003

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पश्चिम बंगाल के सुंदरबन में पर्यावरण नियमों का उल्लंघन कर बनाए गए होटलों को गिराने का आदेश जारी किया है।

दरअसल, एनजीटी सुंदरवन में एक होटल निर्माण की अनुमति से संबंधित एक मामले की सुनवाई कर रहा था।

इस होटल को लेकर पश्चिम बंगाल राज्य तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण (WBCZMA) ने आपत्ति जताई थी।

Also read:  केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जेल में की गई पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कटघरे में खड़ा किया

एनजीटी की जस्टिस एके गोयल की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा, सुंदरबन कमजोर तटीय क्षेत्र में है और यहां किसी भी प्रकार के निर्माण की अनुमति नहीं है। पीठ ने तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण की आपत्ति को बरकरार रखते हुए निर्माण को अवैध घोषित कर दिया।

Also read:  शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 400 तो निफ्टी 120 अंक गिरा

तीन महीने में अवैध निर्माण गिराने का आदेश

पीठ ने तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण, जिला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की एक संयुक्त समिति को तीन महीनों के भीतर अवैध निर्माण को गिराने और क्षेत्र की बहाली सुनिश्चित करने का आदेश दिया। पीठ ने कहा कि मैंग्रोव तेज हवाओं और ज्वार की गतिविधियों को रोककर जीवन और संपत्ति की रक्षा करते हैं और महत्वपूर्ण पारिस्थितिक तंत्र सेवाएं प्रदान करते हैं।

Also read:  अयोध्या राम मंदिर में प्रभु श्रीराम व सीता माता के विग्रह निर्माण के लिए नेपाल से लाई जा रही शालीग्राम शिलाएं मंगलवार देर रात गोरखपुर पहुंची