English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-02-19 142335

 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के काफिले में घुसे संदिग्ध युवक से पुणे जिले की पिंपरी-चिंचवड़ थाने की पुलिस ने रविवार को भी गहन पूछताछ की।

पुणे में शनिवार को पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री शाह के काफिले में सोमेश धुमाल नाम का संदिग्ध युवक घुस गया था।

Also read:  पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में अगले पांच दिन रहेगा सर्दी का सितम जारी

वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद श्रीकांत शिंदे के करीबी होने का दावा कर रहा था। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उसको तुरंत पकड़ लिया था। उससे रविवार को भी गहन पूछताछ की गई।

Also read:  सीएम शिवराज चौहान की अपराधियों को चेतावनी, कहा-गुंडे-बदमाशों के मकानों को खोदकर मैदान बना दूंगा

अमित शाह पुणे एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। इसी दौरान शाह की सुरक्षा में तैनात खुफिया ब्यूरो को काफिले में एक संदिग्ध युवक के घुसने की जानकारी मिली। आईबी के अधिकारियों ने तत्काल इसकी जानकारी पुणे पुलिस को दी। पुणे पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और उसको पिंपरी-चिंचवड़ थाने की पुलिस को सौंप दिया था।

Also read:  नवजोत सिंह सिद्धू को मिली एक साल का सजा, पुराने रोडरेज केस के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई सजा