English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-22 180311

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) और पंजाब पुलिस (Punjab Police) की लुकाछिपी जारी है। पुलिस के लाख दावों के बीच वह फिर भाग गया।

पुलिस ने दावा किया है कि उसकी बाइक को ट्रेस कर लिया गया है। खबरों के मुताबिक जालंधर के हल्का शाहकोट में गांव नंगल अंबिया में अमृतपाल सिंह अपने साथियों साथ आया था। यहां गुरुद्वारे में उसने खाना भी खाया था। अपना हुलिया बदला और यहां से भी भाग निकला। 

Also read:  स्‍पाइसजेट बेचेगी अपनी 24 फीसदी हिस्‍सेदारी, कंपनी के प्रवर्तक अजय सिंह 24 फीसदी हिससेदारी बेचने को तैयार

बंदूक के बल पर छीना खाना : खबरें हैं कि अमृतपाल सिंह ने बंदूक दिखाकर खाना और कपड़े छीन लिए। पुलिस ग्रंथी की कॉल डिटेल खंगाल रही है, जिसके फोन से अमृतपाल ने अपने साथियों को कॉल किया था। जालंधर से 59 किलोमीटर दूर स्थित गुरुद्वारा से निकलते अमृतपाल सिंह ने धूप का चश्मा और गुलाबी पगड़ी पहन रखी थी

Also read:  राज्यसभा में बोले अमित शाह-"गोधरा कांड को दुर्घटना बताने की हुई थी साजिश कहावत है राजनीति में मुद्दे कभी भी मरा नहीं

7 तस्वीरें की थीं जारीं : पुलिस ने मंगलवार को बताया कि अमृतपाल सिंह को भागने में मदद करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने भगोड़े को पकड़ने में लोगों की मदद लेने के लिए सिंह की 7 तस्वीरें भी जारी कीं थी। इनमें कुछ में उसने पगड़ी नहीं पहनी हुई है। पंजाब पुलिस ने 21 मार्च को अमृतपाल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। साथ ही उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया है।

Also read:  बंगाल में बीजेपी का आरोप, टीएमसी के गुंडों ने बीजेपी कार्यकर्ता की मां को बेरहमी से पीटा