English മലയാളം

Blog

चेन्नई: 

AIADMK foundation day : तमिलनाडु में सत्तारूढ़ पार्टी एआईएडीएमके (अन्नाद्रमुक) के 49वें स्थापना दिवस पर शनिवार को भारी भीड़ जुटी. पार्टी मुख्यालय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की के बीच सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती नजर आईं. तमाम नेता बिना मास्क लगाए भी कार्यक्रम में पहुंच गए.

समारोह में मुख्यमंत्री (Chief Minister) ईके पलानीस्वामी और उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम (Pannerselvam) भी उपस्थित थे. नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण की होड़ भी दिखी. छह गज की बजाय लोगों के बीच छह इंच की दूरी भी यहां नहीं दिखी. पलानीस्वामी (Palaniswami) भी जब अपने वाहन से वहां पहुंचे तो चारों ओर से कार्यकर्ताओं ने घेर लिया. पुलिस भी इस दौरान मूकदर्शक बनी खड़ी रही.

Also read:  मणिपुर में CM के दौरे से पहले कार्यक्रम स्थल पर भीड़ ने लगाई आग, इंटरनेट पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध

कोविड के मामले में राज्य चौथे स्थान पर
कोविड-19 के मानकों का ऐसा उल्लंघन तमिलनाडु में ऐसे वक्त हो रहा है, जब तमिलनाडु कोरोना के मामलों में चौथे स्थान पर पहुंच चुका है. राज्य में रोज 4 से 5 हजार मामले सामने आ रहे हैं. तमिलनाडु में कोरोना के कुल संक्रमित 6.80 लाख के करीब हैं. जबकि मृतकों की संख्या 10,529 तक पहुंच गई है.

Also read:  दक्षिण पश्चिम दिल्ली के बिंदापुर इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने दुकानदार की गोली मारकर की हत्या

अगले साल विधानसभा चुनाव
राज्य में मार्च-अप्रैल 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं. तमिलनाडु में पिछले दो चुनावों से एआईएडीएमके सत्ता में है. जबकि वहहर पांच साल में सरकार बदलने का चलन रहा है. करिश्माई नेता जयललिता के निधन के बाद गुटबाजी से जूझ रही एआईएडीएमके के लिए यह चुनाव बेहद चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है. डीएमके भी इस बार एम. करुणानिधि के बिना चुनाव मैदान में होगी.