English മലയാളം

Blog

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से हिसार के लिए एयर टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए विशेष दिन है। सीएम ने कहा कि संयोग से आज मकर संक्रांति है और चंडीगढ़ एयरपोर्ट से हिसार के लिए एयर टैक्सी की भी शुरुआत हो गई है।

Also read:  उत्तर प्रदेश में बड़ी लापरवाही, राजनाथ सिंह के कार्यक्रम को बिना पुलिस रिपोर्ट की दी इजाजत

एयर टैक्सी में पायलट समेत 4 लोग सवार हो सकेंगे। हिसार से चंडीगढ़ का सफर 45 मिनट में तय किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले चरण में 18 जनवरी को हिसार से देहरादून और तीसरे चरण में 23 जनवरी को हिसार से धर्मशाला के लिए यह सेवा शुरू की जाएगी। एयर टैक्सी को प्राइवेट टैक्सी के तौर पर भी बुक किया जा सकेगा, हालांकि इसके रेट अलग होंगे।

Also read:  LAC पार करके भारतीय सीमा में घुसा चीन का सैनिक, भारतीय जवानों ने पकड़ा

मुख्यमंत्री ने बताया कि चंडीगढ़ से हिसार के लिए एयर टैक्सी के 1755 रुपये देने होंगे। टैक्सी ऑनलाइन ही बुक की जा सकेगी। केंद्र सरकार की योजना के तहत यह सेवा शुरू की गई है, जिसमें कुछ राहत केंद्र से मिलेगी।

Also read:  देश के कई राज्यों में मौसम का उलटफे जारी, देश के कई हिस्सों में पारा चालीसा का आंकड़ा