English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-26 103327

अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (Reliance Group) के चेयरमैन अनिल अंबानी (Anil Ambani) ने शुक्रवार को रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। बाजार नियामक सेबी के आदेश के बाद उन्हें किसी भी सूचीबद्ध कंपनी के साथ जुड़ने से रोक दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया है।

 

रिलायंस पावर ने BSE फाइलिंग में कहा, ‘अनिल अंबानी, गैर-कार्यकारी निदेशक, सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) के अंतरिम आदेश के अनुपालन में रिलायंस पावर के बोर्ड से हट गए हैं।’ वहीं रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने कहा कि अनिल अंबानी ने सेबी के अंतरिम आदेश के अनुपालन में अपने बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है।

Also read:  रामबन में भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, कई यात्री फंसे

राहुल सरीन अतिरिक्त निदेशक नियुक्त

वहीं एडीएजी समूह की दोनों कंपनियों ने कहा कि आर-पावर और आर-इन्फ्रा के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को राहुल सरीन को पांच साल के कार्यकाल के लिए स्वतंत्र निदेशक के रूप में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया है। हालांकि यह नियुक्ति अभी आम बैठक में सदस्यों की मंजूरी के अधीन है। 72 वर्षीय राहुल सरीन सिविल सर्वेंट रहे हैं। इन्हाेंने 35 से अधिक वर्षों तक लोक सेवा की है। वह केंद्र सरकार में सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

Also read:  भूकंप के झटके से हिला अमेरिका, रिक्टर स्केल पर 6.2 तीव्रता दर्ज की गई

एक साल में 469% बढ़ गई शेयर की कीमत

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बताया कि पिछले एक साल में कंपनी ने अपने करीब 8 लाख शेयरधारकों के लिए बहुत ज्यादा मुनाफा दिया है। कंपनी के शेयर की कीमत 32 रुपये के निचले स्तर से बढ़कर 150 रुपये (469%) हो गई है।

Also read:  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा कहा- वीवो, ओप्पो और शाओमी पर टैक्स चोरी का संदेह, तीनों को भेजे गए नोटिस

सेबी ने अनिल अंबानी पर लगा दिया था बैन

भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने फरवरी में रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड, उद्योगपति अनिल अंबानी और तीन अन्य व्यक्तियों को कथित रूप से धन निकालने के आरोप में प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया था।अनिल अंबानी के शेयर बाजारों में किसी सूचीबद्ध कंपनी से जुड़ने पर रोक लगा दी थी। इसकी बाद से ही माना जा रहा था कि अनिल अंबानी को इस्तीफा देना पड़ेगा।