English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-01-15 125749

मायावती ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर यूपी चुनाव यूपी चुनाव के पहले चरण की 58 में से 53 सीट पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने कहा कि तमाम दल गठबंधन करके हमें सत्ता में आने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता हमें सत्ता में वापस लाएगी। बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि इस बार भी सत्ता में हम सर्वजन हिताय के तहत काम करेंगे।

बाकी 5 सीटों पर एक दो दिन में होगा उम्मीदवारों के नाम का एलान- मायावती

Also read:  कोरोना की चपेट में आए बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री समेत पांच मंत्री

लखनऊ में मायावती ने कहा, ”हमने विधानसभा की 58 सीटों में से 53 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम को फाइनल कर लिया है और बाकी 5 सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम एक या दो दिन में फाइनल हो जाएंगे।”

फिर से सत्ता में लौटेगी बसपा- मायावती

मायावती ने कहा, ”आगामी विधानसभा चुनाव में जनता हमारी पार्टी को फिर से सत्ता में जरूर लेकर आएगी और मैं भी उन्हें विश्वास दिलाना चाहती हूं कि इस बार सत्ता में आने के बाद हमारी पार्टी अपने पूर्व के रहे शासनकाल की तरह ही फिर से यहां सभी मामले में सरकार चलाएगी।”

 

Also read:  Pravasi Bharatiya Sammelan 2023: इंदौर एक दौर है.... भारतीयों में उत्साह है, वसुधैव कुटुंबकम की भावनाओं को साकार करने में जुटा है भारत- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

जनता विपक्ष के हथकंडों से सावधान रहे- मायावती

मायावती ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘’जनता विपक्ष के हथकंडों से सावधान रहे। जातिवादी और बीएसपी विरोधी मीडिया से बचे. मैं 4 बार लोकसभा, तीन बार राज्यसभा, दो बार विधानसभा और दो बार एमएलसी रही हूं। कांशीराम जी के बाद पार्टी की मुझ पर जिम्मेदारी है, इसलिए मैं चुनाव नहीं लडूंगी। सरकार बनने पर विधान परिषद के जरिए सरकार का नेतृत्व करूंगी।’’ मायावती ने कहा, ‘’साल 2022 उम्मीदों का साल है. परिवर्तन होगा।  ‘मेरे संघर्ष मेरे संस्मरण’ मेरे ओर से लिखी गई पुस्तक का विमोचन किया जा रहा है। ये युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा दायक साबित होगी। बीएसपी की अंबेडकरवादी नीति आगे बढ़ती रहेगी।’’