English മലയാളം

Blog

बिटिया प्रकरण को लेकर पूरे दिन यह भी चर्चा रही कि बिटिया के बड़े भाई को सीबीआई मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन के लिए गुजरात ले जा सकती है। सोशल मीडिया पर ऐसी ही खबरें चलीं। इस मामले में सीबीआई चारों आरोपियों के पॉलीग्राफी आदि टेस्ट करा चुकी है। बिटिया के परिजनों का कहना था कि उन्हें तो मीडिया से यह जानकारीमिली है कि अब इस मामले में 27 जनवरी को अगली सुनवाई होगी।

Also read:  सीरम ने चेन्नई के प्रतिभागी के साइड-इफेक्ट के दावे को नकारा, 100 करोड़ के मानहानि केस की दी चेतावनी

वहीं, नाबालिग बताए जाने वाले एक आरोपी के पिता का कहना था कि उन्हें मालूम है कि उनके बेटे को सीबीआई पॉलीग्राफी टेस्ट के बाद वापस अलीगढ़ जेल ले आई है। जब से उनका बेटा जेल गया है, वह उससे नहीं मिले हैं। वह अपने बेटे से मिलना चाहते हैं। इधर, सुरक्षा के मद्देनजर सीआरपीएफ बिटिया के घर पर तैनात रही।

Also read:  ओमिक्रॉन से मिली इम्युनिटी, ठीक हुए लोगों में भरपूर प्रतिरोधक क्षमता

बिटिया के बहुचर्चित प्रकरण में सीबीआई की जांच जारी है। सीबीआई हालांकि पिछले कई दिन से बिटिया के गांव नहीं गई थी, लेकिन बुधवार को दोपहर 11 बजे के लगभग टीम एकाएक बिटिया के गांव पहुंच गई। वहां टीम ने पीड़ित परिवार से करीब 15 मिनट तक फिर पूछताछ की और जानकारी जुटाई।

Also read:  सपा नेताओं के घर रेड से करोड़ों की अघोषित संपत्ति के मिले सबूत

इससे पहले भी कई बार बिटिया के परिजनों से सीबीआई पूछताछ कर चुकी है। कुछ देर के लिए टीम थाना चंदपा भी पहुंची और वहां भी कई तथ्यों पर जानकारी हासिल की। इधर, रोजाना की तरह सीआरपीएफ बिटिया के घर पर तैनात रही।