English മലയാളം

Blog

सार
हाथरस कथित दुष्कर्म मामले को लेकर सीबीआई ने जांच तेज कर दी है. पहले घटनास्थल का दौरा करने के बाद बुधवार को पुलिस ने मृतका के परिजनों से देर शाम तक पूछताछ की थी। इसके बाद गुरुवार को सीबीआई की टीम आरोपियों के परिवार से पूछताछ के लिए उनके घर पहुंची है

आरोपियों के परिजनों से पूछताछ पूरी

आरोपियों के परिजनों से कई घंटो तक पूछताछ करने के बाद दोपहर बाद सीबीआई गांव से निकल गई। सीबीआई की टीम ने आज सुबह से ही परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी थी।
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी
हाथरस मामले की जांच को सीबीआई या किसी विशेष जांच दल से करवाने को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। इस याचिका में मांग की गई है कि हाथरस में हुई कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जांच सीबीआई या किसी विशेष जांच दल से करवाई जाए।

Also read:  राजनीतिक अवसरवाद व असंगति के संदर्भ में की थी बनर्जी पर टिप्पणी -दिलीप घोष

जांच पूरी होने के बाद दिल्ली में हो ट्रायल
पीड़िता के भाई के हवाले से कहा गया कि उन्होंने सीमा कुशवाहा को वकील तय किया है, वैसे सरकारी वकील भी सहायता के लिए मौजूद रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट में सीमा कुशवाहा ने मांग की है कि जांच पूरी होने के बाद ट्रायल दिल्ली में हो, सीबीआई अपनी जांच की रिपोर्ट सीधे सुप्रीम कोर्ट को दे।

सॉलिसिटर जनरल ने दायर हलफनामे के बारे में किया सूचित
सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को पीड़िता के घर के बाहर सुरक्षा तैनात करने, उसके परिवार और गवाहों को सुरक्षा देने के लिए दायर हलफनामे के बारे में सूचित किया। उन्होंने अदालत को यह भी बताता है कि पीड़ित के परिवार ने वकील सीमा कुशवाहा को अपने निजी वकील के रूप में नियुक्त किया है। मेहता ने एससी को बताया कि हाथरस पीड़ित का परिवार चाहता है कि सुप्रीम कोर्ट मामले की देखरेख करे और यूपी सरकार को इससे कोई समस्या नहीं है, यह प्रतिकूल नहीं है। सीजेआई बोबडे ने मेहता से कहा कि हाईकोर्ट को इससे निपटने दें और हम इस अर्थ में पर्यवेक्षण करेंगे कि हम अंतिम पर्यवेक्षक और अपीलीय निकाय हैं।

Also read:  Pravasi Bharatiya Sammelan 2023: 57 प्रवासी भारतीयों को सम्मानिक करेगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु

सुप्रीम कोर्ट में शुरू हुई सुनवाई
उत्तर प्रदेश सरकार के हलफनामे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एसए बोबड़े, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस व वी रामसुब्रमनियन की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है।

Also read:  बिहार के सारसा में एक छात्र को गोली मारकर हत्या ,एक सप्ताह में गोली मारने की यह तीसरी घटना

यूपी सरकार के हलफनामे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
हाथरस कांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें पीड़ित परिवार और केस से जुड़े गवाहों की सुरक्षा पर चिंता जाहिर की गई थी। बुधवार को यूपी सरकार ने अपना हलफनामा दायर किया था, जिसमें पीड़ित परिवार को तीन स्तरीय सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही गई है। सुप्रीम कोर्ट में आज उस हलफनामे पर सुनवाई होगी।

आरोपियों के परिजनों से होगी पूछताछ
गुरुवार सुबह सीबीआई की टीम कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों के परिजनों से पूछताछ के लिए बुलगढ़ी गांव पहुंची। इससे पहले टीम मृतका के परिजनों से पूछताछ कर चुकी है।