English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-14 110224

आईजीएल ने बुधवार मिड नाइट को की पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 1 अप्रैल को आईजीएल ने पीएनजी की कीमतें बढ़ाई थीं।

 

महंगाई की एक ओर चपत लग गई है। कभी पेट्रोल- डीजल सीएनजी तो कभी पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। इसी कड़ी में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) से एक बड़ी अपडेट मिल रही है। ताजा अपडेट के मुताबिक आईजीएल ने पाइपलाइन गैस की कीमतों में इजाफा किया है।  कीमतों में बढ़ोतरी 14 अप्रैल मिडनाइट को की गई हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने पीएनजी की कीमतों में 4.25 रुपये प्रति एससीएम की दर से बढ़ोतरी की है।

Also read:  उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दिल्ली-NCR में ईंट भट्ठों का औचक निरीक्षण का दिया आदेश

 

दिल्ली में पीएनजी के नए दाम अब 45.86 रुपये प्रति एससीएम हो गए हैं। पीएनजी के दामों में इस महीने यह दूसरी बढ़ोतरी है। बता दें इससे पहले इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने पाइप से रसोई तक पहुंचने वाले PNG की कीमतें 5.85 रुपये प्रति एससीएम बढ़ाई थी। ये कीमतें 1 अप्रैल को ही बढ़ाई गई थीं। इसके अलावा गाजियाबाद, नोएडा ग्रेटर नोएडा में पीएनजी के नए दाम अब 45.96 रुपये प्रति एससीएम रहेंगे। गुरूग्राम में पीएनजी के नए दाम अब 44.06 रुपये प्रति एससीएम रहेंगे।

Also read:  Uttrakhand Election 2022: भाजपा विधायक धन सिंह नेगी ने थामा कांग्रेस का 'हाथ', राजकुमार ठुकराल निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

दिल्ली- एनसीआर में पीएनजी की नई कीमत 45.46 रुपये प्रति एससीएम हैं। नई अपडेट के मुताबिक करनाल रेवाड़ी में पीएनजी की कीमत 44.67 रुपये प्रति एससीएम हो गई है। मेरठ में पीएनजी की कीमत 49.47 रुपये प्रति एससीएम हो गई है।

Also read:  दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन, 7 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली पहुंचेंगे