English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-14 110224

आईजीएल ने बुधवार मिड नाइट को की पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 1 अप्रैल को आईजीएल ने पीएनजी की कीमतें बढ़ाई थीं।

 

महंगाई की एक ओर चपत लग गई है। कभी पेट्रोल- डीजल सीएनजी तो कभी पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। इसी कड़ी में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) से एक बड़ी अपडेट मिल रही है। ताजा अपडेट के मुताबिक आईजीएल ने पाइपलाइन गैस की कीमतों में इजाफा किया है।  कीमतों में बढ़ोतरी 14 अप्रैल मिडनाइट को की गई हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने पीएनजी की कीमतों में 4.25 रुपये प्रति एससीएम की दर से बढ़ोतरी की है।

Also read:  सर्दी के सितम के बीच बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानों में बारिश

 

दिल्ली में पीएनजी के नए दाम अब 45.86 रुपये प्रति एससीएम हो गए हैं। पीएनजी के दामों में इस महीने यह दूसरी बढ़ोतरी है। बता दें इससे पहले इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने पाइप से रसोई तक पहुंचने वाले PNG की कीमतें 5.85 रुपये प्रति एससीएम बढ़ाई थी। ये कीमतें 1 अप्रैल को ही बढ़ाई गई थीं। इसके अलावा गाजियाबाद, नोएडा ग्रेटर नोएडा में पीएनजी के नए दाम अब 45.96 रुपये प्रति एससीएम रहेंगे। गुरूग्राम में पीएनजी के नए दाम अब 44.06 रुपये प्रति एससीएम रहेंगे।

Also read:  असम बाढ़ पीड़ितो के लिए सामने आए शिंदे गुट के विधायक, विधायकों ने बाढ़ पीड़ितो को 51 लाख की सहायता की

दिल्ली- एनसीआर में पीएनजी की नई कीमत 45.46 रुपये प्रति एससीएम हैं। नई अपडेट के मुताबिक करनाल रेवाड़ी में पीएनजी की कीमत 44.67 रुपये प्रति एससीएम हो गई है। मेरठ में पीएनजी की कीमत 49.47 रुपये प्रति एससीएम हो गई है।

Also read:  दिल्ली में बुलडोजर कार्रवाई के बाद बीजेपी नेता का मेयर को पत्र, कहा 'अपने इलाके में भी कराएं बुलडोजर की कार्रवाई'