English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में खिताब किस टीम के नाम होगा इस बात का फैसला आज रात हो जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस के सामने दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपना पहला फाइनल खेलने उतरेगी। इस सीजन में दोनों ही टीमों ने शानदार खेल दिखाया है। ग्रुप स्टेज में मुंबई पहले जबकि दिल्ली दूसरे नंबर पर रही थी।

दिल्ली की टीम ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई है जबकि मुंबई अपने 5वें खिताब की उम्मीद में यह मुकाबला खेलने उतरेगी। अब तक सबसे ज्यादा चार बार ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड मुंबई की टीम के नाम दर्ज है।IPL फाइनल से पहले जान लीजिए इससे जुड़ी बातें। कब और कहां देख सकते हैं आज होने वाला यह मुकाबला।

Also read:  DC vs RR: जीत के करीब पहुंचकर भी दिल्‍ली कैपिटल्‍स से 13 रनों से हारी राजस्‍थान रॉयल्‍स

किन टीमों के बीच खेला जाएगा IPL 2020 का फाइनल मैच?

मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच IPL 2020 का Final खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा IPL 2020 का Final मुकाबला ?

मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होने वाला Final दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Also read:  अलविदा माराडोना: फुटबॉल जगत का सबसे विवादित सितारा

कब और कितने बजे खेला जाएगा IPL 2020 का Final मुकाबला ?

IPL 2020 का Final मुकाबला मंगलवार (10 नवंबर 2020) को भारतीय समयानुसार शाम 7.30 खेला जाएगा।

कितने बजे होगा IPL 2020 के Final मुकाबले में टॉस?

मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच आइपीएल 2020 के Final मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा।

Also read:  IND v ENG 1st Test: इंग्लैंड के 300 रन पूरे, जो रूट और बेन स्टोक्स क्रीज पर

कहां देख सकते हैं IPL 2020 के Final मैच का लाइव टेलीकास्ट ?

मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेले जाने वाले आइपीएल 2020 के Final का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर देखा जा सकता है।

मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होने वाले Final मैच की Live Streaming आप Hotstar App पर देख सकते हैं।