English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-10-17 115045

साउथ सुपरस्टार और जन सेना पार्टी (JSP) के प्रमुख पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश पुलिस पर बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेस में खुलासा किया कि रविवार को पुलिस ने 100 से अधिक JSP समर्थकों को गिरफ्तार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जन वाणी कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगने वाले 15 सदस्यों के खिलाफ 307 मामले दर्ज किए हैं।

 

पवन कल्याण ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पुलिस ने 100 से अधिक जेएसपी (जनसेना पार्टी) समर्थकों को गिरफ्तार किया और जन वाणी कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगने वाले 15 सदस्यों के खिलाफ 307 मामले दर्ज किए। इतनी ही नहीं उन्होंने कहा कि “शनिवार की आधी रात को, पुलिस मेरे होटल के कमरे में भी आई और दरवाजा पीटा।”

Also read:  दिल्ली में हुए साक्षी मर्डर केस को लेकर अब बाबा बागेश्वर का भी बयान आया सामने, कहा- लोग हमसे कहते हैं कि हम विवादित बात करते हैं, दंगाइयों की तरह बात करते

दरअसल, मामले की शुरुआत शनिवार को उस वक़्त से शुरू हुई जब वाइजैग एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में JSP समर्थकों ने अपनी पार्टी के प्रमुख और तेलुगु सुपरस्टार पवन कल्याण को रिसीव करने के लिए इकट्ठा हुए थे। इस दौरान कथित तौर पर JSP कार्यकर्ताओं ने TTD अध्यक्ष और मंत्रियों सहित अन्य YSRCP नेताओं के काफिले पर हमला किया।

Also read:  लगातार बढ़ रहा देश में कोरोना का ग्राफ, बीते घंटे में 16047 नए केस आए सामने

JSP पर मंत्रियों पर पथराव करने का आरोप

एयरपोर्ट पर एकत्र हुए जन सेना पार्टी के सैकड़ों प्रशंसकों और समर्थकों पर टीटीडी अध्यक्ष और वाईएसआरसीपी कोठा अंधा को-ऑर्डिनेटर सुब्बा रेड्डी और मंत्रियों – रोजा और जोगी रमेश पर कथित रूप से पथराव करके हमला करने का आरोप लगा। बताया गया कि ये सभी आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी की सरकार की तीसरी राजधानी योजना के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

Also read:  बीजेपी 2024 में 42 लोकसभा सीटों में से 35 या उससे अधिक सीटें जीतती है तो ममता बनर्जी सरकार 2025 तक गिर जाएगी