English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-01-21 134634

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के सभा स्थान पर फर्जी सैनिक बताकर घुसने के मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

 

दरअसल, गुरुवार को पीएम मोदी के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पहुंचने से करीब 90 मिनट पहले नवी मुंबई के एक 35 साल के शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया।

आरोपी ने खुद को सेना का “गार्ड्स रेजिमेंट” से नाइक होने का दावा करते हुए उच्च सुरक्षा वाले वीवीआईपी क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का नाम रामेश्वर मिश्रा (Rameshwar Mishra) है जिसे मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) के अधिकारियों ने शक के आधार पर रोका था। सूत्रों ने बताया की क्राइम ब्रांच ने उसे आधे घंटे से तक मॉनिटर किया था क्योंकि वो सिक्योर जोन में घुसने से पहले यहां-वहां घूम रहा था।

Also read:  कोरोना केस में 16% की कमी, देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 255874 नए मामले

इस तरह पैदा हुआ संदेह

एक अधिकारी ने बताया की संदेह तब पैदा हुआ जब उन्होंने देखा कि आरोपी ने 13 जनवरी को जारी विशिष्ट राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का एक ID कार्ड पहना था। इसमें दिखाया गया था कि उन्हें “रेंजर” के रूप में तैनात किया गया था लेकिन डोरी के रिबन पर ‘दिल्ली पुलिस सुरक्षा (PM)’ लिखा हुआ था।

Also read:  दुर्ग जिले के नगरीय निकायों में 22 वर्टिकल गार्डन बनेंगे, गार्डन भिलाई में नेहरूनगर ओवरब्रिज और कोसा नाला पुल के दोनों ओर की वाल में बनेंगे

हिरासत में भेजा गया

मिश्रा ने दावा कर कहा कि वो एनएसजी के पठानकोट हब में डेप्यूटेशन पर हैं जिसके बाद मुंबई पुलिस ने इसकी जांच करने का फैसला किया। जांच में पता चला कि उसका आईडी कार्ड फर्जी है। मिश्रा पर आईपीसी की धारा 171, 465, 468, और 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, इस मामले में शुक्रवार को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसे 24 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Also read:  बरेली नगर पंचायत सीएम योगी के जन्मदिन पर काटेगी विश्व का सबसे ऊंचा केक, बनेगा वर्ल्ड रिकार्ड