English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-01-16 181352

जोशीमठ भयानक आपदा से जूझ रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार स्तिथि पर निगरानी बनाए हुए हैं। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय की उच्चस्तरीय टीम जोशीमठ का दौरा कर पिछले हफ्ते वापस लौट चुकी है।

 

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक़, हालात को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की एक टीम ने रविवार को जोशीमठ का दौरा किया तथा प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, जल्द ही पीएमओ की टीम अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है।

रविवार को पीएमओ में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल के नेतृत्व में एक केंद्रीय टीम ने जोशीमठ का दौरा किया। दौरे का मकसद उस क्षेत्र की स्थिति का अलग से निरीक्षण करना था, जहां दरारें दिखाई दे रही हैं और पानी की गुणवत्ता बिगड़ रही है।

Also read:  कृषि कानून के खिलाफ पंजाब में आज पेश होगा बिल, विधेयक की कॉपी ना मिलने पर AAP MLAs ने सदन में गुजारी रात

दरारों में मामूली वृद्धि हुई

एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल रविवार को जोमठशी पहुंचे और आपदा राहत, बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ नगर पालिका क्षेत्र में भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि दरारों में मामूली वृद्धि हुई है, जिसकी निगरानी विशेषज्ञों की एक टीम कर रही है। वहीं दूसरी तरफ आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत कुमार सिन्हा ने भी रविवार को उत्तराखंड के जोशीमठ में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और कहा कि दरारों की संख्या में हल्की वृद्धि हुई है, लेकिन किसी भी नए क्षेत्र को नुकसान का सामना नहीं करना पड़ा है।

Also read:  Pravasi Bharatiya Sammelan 2023: आप कहीं भी कार खरीदते हैं, उसमें एक पार्ट मेड इन इंडिया होता- सीतारमण

केंद्रीय टीमों को उठाए गए कदमों की जानकारी दी

गौरतलब है कि गृह मंत्रालय की एक टीम ने सीमा प्रबंधन सचिव डीएस गंगवार के नेतृत्व में पिछले सप्ताह देहरादून और जोशीमठ का दौरा किया था और राज्य के अधिकारियों के साथ परामर्श किया था। टीम 10 जनवरी को जोशीमठ भी गई। स्थानीय अधिकारियों ने केंद्रीय टीमों को जिला अधिकारियों द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी है।

Also read:  पीएम मोदी ने की वरिष्ठ नौकरशाहों के साथ बैठक, अधिकारियों ने जताई चिंता