English മലയാളം

Blog

images

इंदौर ने आपके अभिनंदन में पलक-पाँवड़े बिछाए हैं। मैं एक बार फिर आप सबका हृदय से स्वागत करता हूँ- शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते कहा, आज मालवी भोजन की व्यवस्था है, भोजन में हमारा प्यार भी मिला हुआ है। आज सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। उज्जैन में महाकाल महालोक बना, ओंकारेश्वर में हम एकात्म धाम बनाने जा रहे हैं। इसी के बारे में आपको बताया जाएगा।

Also read:  अलवर में उग्र हुआ किसान आंदोलन, बैरिकेड्स तोड़े तो पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मैं बताना चाहता हूँ कि आदिगुरु शंकराचार्य ने भारत को सांस्कृतिक रूप से एक रखा। उन्हें ओंकारेश्वर में गुरु मिले।

भारत ये मानता है कि एक ही चेतना सभी में विराजमान है। हर एक आत्मा परमात्मा का अंश है। आदिगुरु शंकराचार्य ने कहा कि हम सब एक हैं तो दूसरा कोई नहीं है।

Also read:  भारत ने अमेरीका से 30 प्रीडेटर ड्रोन खरीदने की योजना को किया रद, भारत रक्षा उपकरणों का निर्माण स्वदेसी तकनीकी पर करना चाहता

इस विचार को आदिगुरु शंकराचार्य ने अद्वैत वेदान्त के माध्यम से रखा। जब कोई भेद ही नहीं है, तो फिर किस बात का लड़ाई झगड़ा।

Also read:  मुंबई में होने वाले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद विरोधी, इंटरनेट नए ऑनलाइन भुगतान पर होगी चर्चा

एकात्म मानवदर्शन को नरेंद्र मोदी जी भारत में उतार रहे हैं।मैं  हमारे मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री श्री एस जयशंकर का अभिनंदन करता हूँ और आपका एक बार फिर स्वागत करता हूँ।