English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-11 111500

यूपी चुनाव में मायावती की पार्टी बीएसपी का सूपड़ा साफ हो गया है। वहीं हार के बाद मायावती की पहली प्रतिक्रिया आई है।

यूपी चुनाव के नतीजे (UP Election Result 2022) घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में सबसे ज्यादा बुरा हाल सीएम बनने का दावा करने वाली मायावती (Mayawati) की पार्टी बहुजन समाज पार्टी यानी बीएसपी (BSP) का हुआ है। यहां तक कि मायावती की पार्टी अपना दल, निषाद पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के सामने भी नहीं टिक पाई। वहीं हार के बाद मायावती का पहला रिएक्शन आया है।

Also read:  दिल्ली-यूपी में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट, ठंड के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां

मायावती ने कहा घबराकर टूटना नहीं है

मायावती ने यूपी चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद कहा कि, ” कल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा की उम्मीद के विपरीत जो नतीजे आए हैं, उससे घबराकर व निराश होकर पार्टी के लोगों को टूटना नहीं है। उसके सही कारणों को समझकर और सबक सीखकर हमें अपनी पार्टी को आगे बढ़ाना है और आगे चलकर सत्ता में जरूर आना है। ”

Also read:  69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में योगी सरकार ने 36590 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए

मुस्लिम समाज का वोट शिफ्ट होने से बीएसपी को हुआ नुकसान- मायावती

मायावती ने आगे कहा कि, ” मुस्लिम समाज बसपा के साथ तो लगा रहा परन्तु इनका पूरा वोट समाजवादी पार्टी की तरफ शिफ्ट कर गया, इससे बीएसपी को भारी नुकसान हुआ.. मुस्लिम समाज ने बार-बार आजमाई पार्टी बसपा से ज्यादा सपा पर भरोसा करने की बड़ी भारी भूल की है।”

Also read:  प्रताप विहार डंपिंग ग्राउंड में कूड़े के पहाड़ को निस्तारित करने को लेकर एनजीटी में चल रहे केस, गाजियाबाद में निरीक्षण के लिए पहुंची एनजीटी की टीम, लिया हालातों का जायजा

बीएसपी को कितनी मिली सीटें ?

बता दें कि यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से मायावती की पार्टी बीएसपी महज दो सीटों पर जीत दर्ज कर पाई है। गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव के बसपा को 2022 के विधानसभा चुनाव में 10 फीसदी के करीब कम वोट मिले हैं।