English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-08 124331

रिजर्व बैंक ने आम लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। अब से आप एटीएम से बिना डेबिट कार्ड पैसे निकाल सकते हैं। रिजर्व बैंक के गवर्नर ने यह जानकारी दी है।

 रिजर्व बैंक ने आम लोगों को बढ़ी सुविधा दी है। इस सुविधा के तहत अब आपको एटीएम से पैसे निकालने के लिए डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं है, अब से आप अपने यूपीआई से भी पैसे बड़े ही आसानी से निकाल सकते हैं। इस बात की जानकारी रिजर्व बैंक गवर्नर ने दी है। आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक (SBI), ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) और RBL बैंक अपने ग्राहकों को बिना डेबिट कार्ड के पैसे निकालने की सुविधा दी थी।

Also read:  पीएम मोदी ने देश वासियों को दी कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई

क्या है यह सुविधा

RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास के बताया कि बिना डेबिट कार्ड के इस्तेमाल से अब एटीएम से भी यूपीआई के जरिए पैसे निकाले जा सकते है। यह सुविधा सभी बैंकों द्वारा हर एक एटीएम यूजर को मिलने वाली है। इससे पहले कुछ बैंक द्वारा बिना डेबिट कार्ड के एटीएम द्वारा पैसे निकालने की सुविधा दी जाती थी जिसमें दैनिक लेनदेन सीमा के साथ 10,000 रुपये से 20,000 रुपये तक होती है। लेकिन अब से यूपीआई का इस्तेमाल कर बिना किसी झमेले के कोई भी पैसे निकाल सकता है।

Also read:  सिक्किम राज्य में भारी हिमपात में फंसे 370 पर्यटकों को सेना ने पुलिस और प्रशासन के मदद से बचाया

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी (RBI Monetary Policy) कमेटी की बैठक में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने शुक्रवार को मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान किया।

Also read:  RBI ने नहीं किया प्रमुख दरों में बदलाव, चौथी तिमाही तक GDP दर पॉज़िटिव होने का जताया अनुमान