English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने आखिरकार अपनी राजनैतिक पार्टी (Rajnikanth in Politics) को लेकर घोषणा कर दी है. गुरुवार को रजनीकांत ने एक ट्वीट कर बताया कि वो 31 दिसंबर को अपने राजनैतिक पार्टी की घोषणा करेंगे. यानी उनकी पार्टी जनवरी में लॉन्च हो जाएगी.

 

Also read:  इंडिगो फ्लाइट की एयर होस्टेस ने फेयरवेल के दिन दिया भावुक स्पीच, वीडियो हो रहा वायरल,

इसके पहले सोमवार को रजनीकांत ने अपनी पार्टी रजनी मक्कल मंदरम के जिला सचिवों से मुलाकात की थी और कहा था कि वो जल्द ही अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने के बारे में जानकारी देंगे. उन्होंने जिला सचिवों के साथ यह मीटिंग तब की थी, जब उनके समर्थकों ने उनसे चुनावी राजनीति से दूर रहने की सलाह दी थी.

Also read:  शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने संजय राउत पर साधा निशाना, कहा-संजय राउत के कंधे पर बंदूक रख निशाना साध रही NCP

हाल ही में तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में रजनी के पोस्टर सामने आए थे. इसमें उनसे राजनीति से दूर रहने के फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया गया था. ऐसा ही एक पोस्टर ‘वेल्लोर सिटिजंस विशिंग फॉर ए चेंज’ का सामने आया था

Also read:  केदारनाथ धाम की यात्रा करने वालों के लिए बुरी खबर, हेली सेवा में बढ़ा किराया