English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने आखिरकार अपनी राजनैतिक पार्टी (Rajnikanth in Politics) को लेकर घोषणा कर दी है. गुरुवार को रजनीकांत ने एक ट्वीट कर बताया कि वो 31 दिसंबर को अपने राजनैतिक पार्टी की घोषणा करेंगे. यानी उनकी पार्टी जनवरी में लॉन्च हो जाएगी.

 

Also read:  मणिपुर के कई जिलों में भड़की हिंसा, एहतियात के तौर पर अगले कुछ दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद

इसके पहले सोमवार को रजनीकांत ने अपनी पार्टी रजनी मक्कल मंदरम के जिला सचिवों से मुलाकात की थी और कहा था कि वो जल्द ही अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने के बारे में जानकारी देंगे. उन्होंने जिला सचिवों के साथ यह मीटिंग तब की थी, जब उनके समर्थकों ने उनसे चुनावी राजनीति से दूर रहने की सलाह दी थी.

Also read:  देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा, बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 12,591 मरीज मिले

हाल ही में तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में रजनी के पोस्टर सामने आए थे. इसमें उनसे राजनीति से दूर रहने के फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया गया था. ऐसा ही एक पोस्टर ‘वेल्लोर सिटिजंस विशिंग फॉर ए चेंज’ का सामने आया था

Also read:  विदेश मंत्री ने की अमेरिका-रूस संग रिश्तों की समीक्षा