English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-18 104237

दिल्ली सरकार ने आज से भारत देश को दुनिया का नंबर वन देश बनाने की मुहिम की शुरुआत की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब भारत का डंका पूरी दुनिया में बजता था। हमें भारत को वापस दुनिया का नंबर 1 देश बनाना है। आज हम एक राष्ट्रीय मिशन की शुरूआत कर रहे हैं उस मिशन का नाम है ‘मेक इंडिया नंबर 1’।

Also read:  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी चंपावत से लड़ेगे विधानसभा का चुनाव, विधायक कैलाश गहतोड़ी ने की सीट खाली, विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा

हम पीछे क्यों रह गए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि आजादी को 75 साल हो गए हैं. इन 75 सालों में हमने बहुत कुछ पाया है। लेकिन लोगों के अंदर एक गुस्सा है कि इन 75 सालों के अंदर ऐसे कई देश हैं जो हमसे बाद में आजाद हुए आज हमसे आगे निकल गए। भारत का हर नागरिक गुस्से में है कि हम पीछे क्यों रह गए?

Also read:  संयुक्त अरब अमीरात में अधिकांश कर्मचारी 2022 में नौकरी बदलने के लिए तैयार हैं

नेताओं के भरोसे देश को छोड़ा तो पीछे हो जाएंगे

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दोस्तों अगर इन पार्टियों नेताओं के भरोसे छोड़ दिया तो अगले 75 साल पीछे रह जाएंगे। इनमें से किसी को अपना परिवार प्यारा है, किसी को अपना दोस्त प्यारा है, किसी को भ्रष्टाचार करना है तो किसी को देश लूटना है।

Also read:  पीयूष गोयल ने WTO में निष्पक्ष, संतुलित परिणाम के लिए जी-33 सदस्य मिलकर काम करें की अपील की