English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-02-10 074629

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शैनेल ईरानी गुरुवार को अपने मंगेतर अर्जुन भल्ला के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के बाद राजस्थान एक और शानदार शादी का गवाह बना।

 

शैनेल और अर्जुन की शादी शानदार खिमसर किले में हुई। शादी का उत्सव 7 फरवरी को तीन दिनों तक चलने वाली हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी के साथ शुरू हुआ था।

Also read:  नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर किया हमला, हमले में एक जवान घायल

बेटी की शादी के दौरान स्मृति ईरानी शंख फूंकती भी नजर आईं।

इस कपल ने 2021 में सगाई की थी, जिसकी झलक स्मृति ईरानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। बता दें स्मृति ईरानी की बेटी शैनेल एक वकील हैं, जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी लॉ सेंटर वाशिंगटन डीसी की स्टूडेंट रही हैं। किले के सूत्रों के मुताबिक, मेहमानों की लिस्ट किले मैनेजमेंट को पहले ही उपलब्ध करा दी गई थी। शादी सेरेमनी में सिर्फ 50 सदस्यों को ही न्योता दिया गया था और सभी परिवार के सदस्य और बेहद करीबी बताए जा रहे हैं.

Also read:  महाराष्ट्र के ठाणे में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, 12 दमकल गाड़ियां मौके पर

सेरेमनी बुधवार को मेहंदी और हल्दी लगाने जैसी रस्मों के साथ शुरू हुई और रात के खाने-पीने के साथ संगीत और डांस कार्यक्रम के साथ समाप्त हुई। भाजपा से ताल्लुक रखने वाले प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके गजेंद्र सिंह खिमसर खुद शादी के सभी काम-काज की सभी व्यवस्थाओं का ध्यान रख रहे थे। जरूरी चीजों पर नजर रखने और मेहमानों की प्राइवेसी सुनिश्चित करने के लिए किले के भीतर और आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

Also read:  प्रवासी जोड़े के लिए 'ब्लड मनी'