English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-05 112544

आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम को लेकर आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने अपनी ओर से विशेष तैयारियां की हैं। मिली जानकारी के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने भी देशभर के 150 स्मारकों पर झंडा फहराने का कार्यक्रम बनाया गया है।

 

Also read:  सुशील मोदी का बिहार सरकार पर तंज, बोले- क्या ये तेजस्वी को गिफ्ट करने की तैयारी है?

झंडारोहण के कार्यक्रमों में स्वतंत्रता सेनानियों, पद्म पुरस्कार विजेताओं के साथ-साथ वरिष्ठ लोगों को एएसआई की ओर से आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही साथ इन स्मारकों को तिरंगे का रंग दिया जाएगा। देशभर के 750 स्मारकों में एएसआई स्वच्छता कैंपेन भी चलाएगा। एएसआई विशेष कार्यक्रमों के आयोजन की भी योजना है, जिसमें वृक्षारोपण अभियान, स्कूल में बच्चों से संवाद, बच्चों के लिए विभिन्न जागरूकता अभियान, विभिन्न लेक्चर मेडिकल कैंप आदि कार्यक्रम भी है। इन कार्यक्रमों के थीम में आजादी का अमृत महोत्सव प्रमुखता से रहेगा।

Also read:  चंद्रयान पहले ही यूआर राव सैटेलाइट सेंटर से श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के लॉन्च पैड पर पहुंच चुका- ISRO चीफ एस सोमनाथ

स्मारकों में मिलेगी फ्री एंट्री

न्यूज 18 को मिली जानकारी के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर एएसआई ने अपने देश भर के विभिन्न स्मारकों को लेकर एक व्यापक कार्यक्रम बनाया है। इसके तहत इन स्मारकों में 5 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक देखने और घूमने के लिए निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था है। एएसआई आजादी के अमृत महोत्सव में अपने धरोहर को देखने आने वालों के लिए यह विशेष प्रावधान किया है।

Also read:  श्मसान में अनोखा मेला, मृतकों की अंतिम इच्छापूर्ति के लिए चढ़ाई जाती मृतक की पसंदीदा चीजें