English മലയാളം

Blog

Screenshot 2021-12-30 112953

 कन्नौज में बीजेपी के जनविश्वास यात्रा के दौरान बीजेपी नेता आपस में भिड़ गए। छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के नेहरू कॉलेज में जनविश्वास यात्रा के तहत जनसभा के लिए मंच तैयार किया गया था। वर्तमान विधायक और बीजेपी जिला उपाध्यक्ष के समर्थकों में मंच पर बैठने को लेकर विवाद हो गया।

 

Also read:  छत्तीसगढ़ के रायपुर में रक्षाबंधन मनाकर लौट रही दो बहनों के साथ 10 लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम

विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सरगर्मी तेज हो गई है। हर दिन राज्य में कई रैलियां और जनसभा हो रही है। ऐसे में विपक्षियों को जवाब देने की जगह बुधवार को बीजेपी कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए।  मंच पर बैठने को लेकर ऐसा बवाल हुआ कि लोग एक दूसरे पर टूट पड़े और मारपीट करने लगे।

Also read:  हरियाणा सरकार ने धर्मांतरण रोकथाम विधेयक को दी मंजूरी, गृह मंत्री अनिल विज ने की थी घोषणा

दरअसल यह घटना कन्नौज में बीजेपी के जनविश्वास यात्रा के दौरान हुई। छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के नेहरू कॉलेज में जनविश्वास यात्रा के तहत जनसभा के लिए मंच तैयार किया गया था। वर्तमान विधायक और बीजेपी जिला उपाध्यक्ष के समर्थकों में मंच पर बैठने को लेकर विवाद हो गया।

Also read:  कुवैत पोस्ट ऑफिस जल्द ही होम डिलीवरी सेवा शुरू करेगा

वर्तमान बीजेपी विधायिका अर्चना पांडे के समर्थकों पर बीजेपी जिला उपाध्यक्ष और उनके समर्थकों पर हमला करने का आरोप है। नगर भ्रमण के बाद  नेहरू महाविद्यालय में जनसभा का आयोजन किया गया था।