English മലയാളം

Blog

Screenshot 2021-12-21 194905

पश्चिम बंगाल के हल्दिया में स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) के कैंपस में भीषण आग लग गई है। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 35 के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आग पर अब काबू पा लिया गया है।

Also read:  दिल्ली में कोरोना गाइडलाइन में छूट, आज से खुलेंगे स्कूल, जिम, स्पा, 100 प्रतिशत के साथ खुलेंगे ऑफिस

हल्दिया में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के प्लांट में लगी आग में घायलों को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अस्पताल और कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, आज इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के भीतर एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था. मॉक ड्रिल के बाद एक प्लांट में शटडाउन का काम चल रहा था और तभी ड्रिलिंग के दौरान विस्फोट से आग लगी। आई ओ सी के भीतर 10 दमकल के इंजनों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।

Also read:  रिश्वत लेते CEO धरा, 15 दिन में रीवा में दूसरा बड़ा एक्‍शन

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की ओर से बताया गया है कि 12 घायलों को कोलकाता भेजा गया है। अभी और घायलों को कोलकाता भेजा जा रहा है। कॉरपोरेशन ने बताया कि आग मॉक ड्रिल के बाद लगी। मॉक ड्रिल सफलता पूर्वक हो गई थी। IOC  ने मामले में जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन भी इस मामले में जांच करेगा।