English മലയാളം

Blog

uttarakhand_congress_karan_mahara_bhuwan_chandra_kapri_1649601591

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में शर्मनाक हार के बावजूद कांग्रेस विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने पार्टी हाई कमान का दिल जीत लिया था।

भुवन चंद्र कापड़ी सीएम पुष्कर सिंह धामी को खटीमा विधानसभा सीट से शिकस्त दी थी। पार्टी हाई कमान ने सदन में विपक्ष उपनेता का पद दिया है। वहीं, सदन में उपनेता रह चुके करन महारा को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि भाजपा से कांग्रेस में एंट्री लेने वाले यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष होंगे।

Also read:  Air Taxi: चंडीगढ़ से हिसार एयर टैक्सी शुरू, 45 मिनट का होगा सफर, देने होंगे 1755 रुपये

दरअसल, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मिली अप्रत्याशित हार के बाद पीसीसी चीफ गणेश गोदियाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी हाई कमान ने रविवार को जारी आदेश में करन महारा को उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस में एंट्री लेने वाले यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

Also read:  Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस पार्टी को लगेगा बड़ा झटका, पूर्व PCC अध्यक्ष किशोर उपाध्याय आज हो सकते हैं BJP में शामिल

धामी को धूल चटाने वाले कापड़ी को इनाम

कांग्रेस हाई कमान ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को उन्हीं के क्षेत्र खटीमा में धूल चटाने वाले भुवन चंद्र कापड़ी को इनाम दिया है। कापड़ी को सदन में विपक्ष उपनेता की जिम्मेदारी मिली है।

Also read:  एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान कांस्य पदक के लिए पहली बार आमने-सामने