English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-02-19 142335

 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के काफिले में घुसे संदिग्ध युवक से पुणे जिले की पिंपरी-चिंचवड़ थाने की पुलिस ने रविवार को भी गहन पूछताछ की।

पुणे में शनिवार को पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री शाह के काफिले में सोमेश धुमाल नाम का संदिग्ध युवक घुस गया था।

Also read:  करोना को लेकर WHO के संकेत, भारत के लिए अगले 2 हफ्ते खतरनाक, यूरोप में जल्द खत्म होगा

वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद श्रीकांत शिंदे के करीबी होने का दावा कर रहा था। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उसको तुरंत पकड़ लिया था। उससे रविवार को भी गहन पूछताछ की गई।

Also read:  पंजाब के सीएम के करीबी रिश्तेदार समेत 10 जगहों पर ईडी की छापेमारी

अमित शाह पुणे एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। इसी दौरान शाह की सुरक्षा में तैनात खुफिया ब्यूरो को काफिले में एक संदिग्ध युवक के घुसने की जानकारी मिली। आईबी के अधिकारियों ने तत्काल इसकी जानकारी पुणे पुलिस को दी। पुणे पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और उसको पिंपरी-चिंचवड़ थाने की पुलिस को सौंप दिया था।

Also read:  ऑक्सफोर्ड वैक्सीन अप्रैल में आ सकती है, दो डोज़ की कीमत हो सकती है 1000 रुपए :सीरम के सीईओ