केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी अक्सर जनता के दिलों को छू लेने वाले बयान देते हैं। इस बार उन्होंने कहा कि कोई भी कानून गरीब कल्याण में बाधक नहीं बन सकता।
यदि कोई भी कानून गरीब कल्याण की राह में बाधक बनता है तो सरकार को इसे तोड़ने या दरकिनार का पूरा अधिकार है। गडकरी ने कहा, ऐसा राष्ट्रपति महात्मा गांधी भी कहते थे। नीतिन गडकरी ने कहा, मैं जानता हूं कि गरीबों के कल्याण में कोई भी कानून आड़े नहीं आता, ऐसे कानून को 10 बार भी तोड़ना हो तो संकोच नहीं करना चाहिए क्योंकि महात्मा गांधी ने भी ऐसा ही कहा था।
Also read: BJP Journey: बीजेपी का 1 से 300 सांसदों का सफर, जानें कैसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी
गडकरी ने नागपुर में हुए एक कार्यक्रम के दौरान कहा, मैं हमेशा अधिकारियों से कहता हूं कि आप जो कहेंगे, सरकार उसके अनुसार सरकार काम नहीं करेगी। आपको केवल हां सर कहना है। आपको, हम जो कह रहे हैं, उसपर अमल करना होगा, उसे क्रियान्वित करना होगा। सरकार हमारे हिसाब से काम करेगी।