English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-10-03 110045

हरियाणा के गुरुग्राम में उद्योग विहार फेज-1 में एक इमारत ढह गई। मलबे में 2-3 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। एक मजदूर को बचा लिया गया है।

 

बताया जा रहा है कि पुरानी इमारत को तोड़ने का काम चल रहा था, तभी इमारत गिर गई। अग्निशमन अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि पुरानी इमारत को तोड़ने का काम चल रहा था, तभी इमारत गिर गई 2-3 लोगों के दबे होने की आशंका है। एक मजदूर को पहले ही बचा लिया गया था।

Also read:  मनीष सिसोदिया सरकारी स्कूल में मोंटेसरी लैब का किया उद्घाटन, अर्ली चाइल्डहुड केयर एजुकेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की योजना

तीन मंजिला इमारत थी

डीसीपी वेस्ट दीपक सहारन ने बताया कि पुरानी इमारत को तोड़ा जा रहा था, इसी दौरान इमारत ढह गई। यह इमारत तीन मंजिला थी। इसमें कुछ मजदूर फंस गए थे, जिनमें से दो को रेस्क्यू कर लिया गया है और दो की फंसे होने की आशंका है। टीमें मौके पर तैनात हैं।

Also read:  सऊदी अरब ने अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के क्षेत्रीय मुख्यालयों को आकर्षित करने के लिए कार्यक्रम शुरू किया