English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-02 205617

अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति में जबरदस्त इजाफा हुआ है। गौतम अडानी की संपत्ति में हुए इजाफे की बदौलत वे अब विश्व के चौथे अमीर शख्स बन गए हैं।

 

सोमवार को ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) के मुताबिक गौतम अडानी की संपत्ति 124 बिलियन डॉलर अपडेट हुई है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति 92.2 बिलियन डॉलर अपडेट हुई है। मुकेश अंबानी विश्व के अमीरों में 11वें स्थान पर बने हुए हैं।

गौतम अडानी की संपत्ति में 1 दिन में रिकॉर्ड हुआ इतना उछाल

अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति में 1 दिन में 5.20 बिलियन डॉलर का इजाफा दर्ज किया गया है। गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति बीते महीने 31 जुलाई को 118 बिलियन डॉलर रिकॉर्ड हुई थी, वहीं 1 अगस्त को गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति 124 बिलियन डॉलर के आंकड़े पर पहुंच गई। वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति में बीते एक दिन में 2.63 बिलियन डॉलर का ही इजाफा रहा। बीते महीने 31 जुलाई को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति 89.6 बिलियन डॉलर रिकॉर्ड की गई थी।

Also read:  Budget 2023: राष्ट्रपति ने कहा- अमृतकाल का यह 25 वर्ष का कालखंड, सरकार के लगभग नौ वर्षों में भारत के लोगों ने अनेक सकारात्मक परिवर्तन पहली बार देखे

260 बिलियन डॉलर के साथ एलन मस्क लिस्ट में टॉप पर

दुनिया के अमीर शख्स के नाम पर अभी भी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का ही नाम आता है। एलन मस्क की संपत्ति बीते सोमवार को 260 बिलियन डॉलर रिकॉर्ड की गई। वहीं आपको जान कर हैरानी होगी कि एलन की संपत्ति में बीते महीने 29 जुलाई से कोई बदलाव नहीं रिकॉर्ड हुआ है। एलन मस्क की संपत्ति में आखिरी बार बदलाव 28 जुलाई को दर्ज किया गया था। 28 जुलाई को एलन मस्क की संपत्ति 248 बिलियन डॉलर रिकॉर्ड हुई थी। विश्व के अमीरों में एमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 159 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ दूसरे पायदान पर खड़े हैं। जबकि LVMH के सीईओ बर्नार्ड अर्नाल्ट 148 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ तीसरी रैंक पर हैं। पांचवे पायदान पर 117 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ बिल गेट्स का नाम अपडेट हुआ है।

Also read:  ओमान के केंद्रीय बैंक ने रेपो दर में 50 आधार अंकों की बढ़ोतरी की