English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-26 095455

चुनाव आयोग ने अलग-अलग राज्यों के लोकसभा विधानसभा उपचुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है।

देश की तीन लोकसभा 7 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने वाले हैं। इनमें पंजाब की एक संगरूर उत्तर प्रदेश की दो रामपुर आजमगढ़ लोकसभा सीटे हैं। वहीं सात विधानसभा सीटों में त्रिपुरा की अगरतला, टाउन बोरडोवाली, सुरमा जुबराजनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे। यहां 23 जून को मतदान डाला जाएगा। इस तरह दिल्ली की राजेंद्र नगर, झारखंड की मंदारी आंध्र प्रदेश की आत्मकुर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव में मतदान होंगे।

Also read:  जेद्दाह में धूल भरी आंधी के रूप में खराब दृश्यता वाहनों के यातायात को बाधित करती है

 

चुनाव आयोग के अनुसार, 30 मई को अधिसूचना जारी होगी। 6 जून को नामांकन की आखिरी तिथि तय होगी। 7 जून को नामांकन की स्क्रूटनी होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तिथि 9 जून तय की गई है। इन सभी सीटों पर 23 जून को मतदान होगा। वहीं 26 जून को मतगणना होगी।

Also read:  ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से पीएम मोदी की मुलाकात, ब्रिटेन ने 3000 भारतीयों को दी वीजा की स्वीकृति

तीनों लोकसभा सीटें खाली हुईं

गौरतलब है कि यूपी के रामपुर से आजम खान ने सांसद पद से इस्तीफा दिया था। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ सीट से इस्तीफा दिया था।  इन दोनों नेताओं ने फरवरी में विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस तरह पंजाब की संगरूर सीट से भगवंत मान ने इस्तीफा दिया था। भगवंत मान अब पंजाब के मुख्यमंत्री बन गए हैं। वहीं, दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट भी राघव चड्ढा के राज्यसभा में जाने से खाली हुई है।

Also read:  18 जुलाई को होगा राष्ट्रपति का चुनाव, 21 जुलाई को हो जाएगा फैसला, चुनाव आयोग ने किया चुनाव का इलान