English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-06 121042

तेलंगाना के वारंगल जिले में फूड पाइजन की वजह से करीब 34 छात्राएं बीमार हो गई हैं।

छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्राओं का आरोप है कि खाने में छिपकली गिरी थी। वारंगल जिले के वर्धनापेट इलाके में स्थित तेलंगाना सरकार’आदिवासी बालिका आश्रम हाई स्कूल’ संचालित कराती हैं।

Also read:  छत्तीसगढ़ से कोटा जाकर पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राओं में शासकीय हॉस्टल का मिल सकता है लाभ

इसी स्कूल में ये घटना हुई है।

आदिवासी बालिका आश्रम हाई स्कूल में पढ़ाई कर रहीं करीब 150 छात्राओं में से करीब 34 छात्राएं एक साथ बीमार पड़ गई हैं। बताया जा रहा है कि छात्राओं को पेट दर्द और उल्टियां होने लगी। छात्रों का आरोप है कि फूड पाइजन की वजह से इनकी तबियत बिगड़ गई, छात्राओं ने बताया कि उनके खाने में छिपकली गिरी थी।

Also read:  तेलुगु देशम पार्टी की NDA में वापसी की खबरों को बीजेपी ने किया खारिज

बीमार छात्राओं को वर्धनापेट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमार छात्राओं में छह की तबियत ज्यादा खराब होने से वारंगल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने कहा कि अभी उनकी तबियत ठीक है, कोई चिंता करने की बात नहीं है।

Also read:  स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप, जाने क्या कहा मौर्य ने?