English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने मंगलवार को दिल्ली की सरहदों पर बैठे किसानों (farmers protesting) के लिए बड़ा ऐलान किया है. पार्टी ने घोषणा की है कि वो आंदोलनरत किसानों को मुफ्त Wi-Fi सेवा देगी. पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने घोषणा की कि पार्टी सिंघू बॉर्डर पर Wi-Fi हॉट स्पॉट्स लगवाएगी.

उन्होंने कहा, ‘किसानों की शिकायत थी कि इंटरनेट की खराब कनेक्टिविटी की वजह से परिवार से वीडियो कॉलिंग नहीं कर पा रहे थे. ये फैसला सेवादार अरविंद केजरीवाल ने लिया है.’ उन्होंने कहा, ‘इंसान को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए रोटी, कपड़ा और मकान चाहिए होते हैं लेकिन अब इसमें इंटरनेट भी जुड़ चुका है. जैसे-जैसे डिमांड आएगी, वैसे-वैसे वहां हॉट-स्पॉट्स लगवाएंगे. एक हॉट स्पॉट के 100 मीटर के दायरे में सिग्नल रहेंगे.’राघव चड्ढा ने बताया कि यह सुविधा आम आदमी पार्टी की ओर से होगी.

Also read:  आज भी दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में इंटरनेट बंद, घर से काम और ऑनलाइन कक्षाएं प्रभावित

बता दें कि दिल्ली से लगे सिंघू और टिकरी जैसी सीमाओं पर हजारों की संख्या में किसान महीनेभर से ज्यादा वक्त से कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. इन किसानों को पुलिस दिल्ली में एंट्री नहीं करने दे रही है.  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यहां पर दो बार आकर किसानों से मुलाकात कर चुके हैं. उनकी मुलाकात के पीछे यहां किसानों के लिए की गई व्यवस्था का निरीक्षण करना बताया गया है.

Also read:  सांसदों ने की POK के लिए अलग बजट बनाने की मांग, गूंजा कश्मीरी पंडितों के पलायन का मुद्दा

केजरीवाल ने किसानों के लिए शौचालय और पानी वगैरह का इंतजाम करने के आदेश दिए थे.

Also read:  बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे उदयपुर, देश प्रशिक्षण वर्ग के समापन दिवस पर एक सत्र को संबोधित करेंगे