English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-03 105304

झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक के मामले में गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत 9 लोगों के खिलाफ कुंडा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई।

 

जानकारी के अनुसार निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी पर देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि दोनों ने कुछ लोगों के साथ जबरन एयरपोर्ट के ATC बिल्डिंग में प्रवेश किया। इसी मामले को लेकर एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात डीएसपी रैंक के एक अफसर ने देवघर में लिखित शिकायत देकर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Also read:  होली के दिन दिल्ली मेट्रो के समय में बदलाव, जानें मेट्रो का समय

बीते 31 अगस्त को गोड्डा से लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे, उनके बेटे कनिष्क कांत दुबे, माहिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी, मुकेश पाठक, देवता पांडेय, पिंटू तिवारी के खिलाफ देवघर एयरपोर्ट के एटीसी में जबरन प्रवेश करने और अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर जबरन एटीसी क्लीयरेंस लेने का आरोप लगा है।

Also read:  महान स्पिनर शेन वार्न के निधन पर टीम इंडिया ने दी श्रद्धांजली, खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे

बता दें, मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा और निशिकांत दुबे दुमका मर्डर मामले में परिजनों से मिलने चार्टर्ड प्लेन से देवघर एयरपोर्ट पहुंचे थे। एयरपोर्ट से शाम 6 बजे तक ही उड़ान की इजाजत थी। लेकिन, सांसद पर जबरन शाम 5 बजकर 30 मिनट पर क्लियरेंस लेने का आरोप लगा है, जिसके बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा का हवाला देते हुए अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई है।

Also read:  कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार के मंत्री के वेंकटेश के गोहत्या को लेकर दिए गए बयान से सियासी पारा चढ़ गया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को किया विरोध प्रदर्शन