English മലയാളം

Blog

n44356839416689192551497225c3e239699c965bdebfa69128c98ec553604a01e8740c7d872487abeaa58e

नेपाल में संसद व विधानसभा सदस्यों के लिए मतदान रविवार यानी आज होगा। इस मतदान में संसद के 275 और विधानसभा के 550 सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। जिसमें 1.79 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। भारत-नेपाल सीमा को सील करते हुए चौकसी बढ़ा दी गयी है। सीमा पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

Also read:  उत्तराखंड में बारिश की संभावना, कश्मीर में कई जगहों पर ताजा बर्फबारी हुई

सीमा सील होने के बाद भी सरकार ने खाद्यान्न,पेट्रोलियम सहित कुछ अन्य जरुरी सामग्रियों के लिए सीमा पर छूट दी गयी है। इस चुनाव को लेकर इंडो-नेपाल सीमा पर की गई कड़ाई के चलते सीमावर्ती बाजारों में सन्नाटा देखने को मिल रहा है।

आज आधी रात तक सीमा सील रहेगी। महराजगंज जनपद से सटी 84 किलोमीटर सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गयी है। दोनों देशों की सीमा सुरक्षा बल ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। सीमा पर स्थित गांवों में रहने वाले लोगों के आवागमन पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। भारत-नेपाल सीमा गुरुवार की मध्य रात्रि से ही सील कर दी गयी है। आज मध्य रात्रि तक सीमा सील रहेगी।

Also read:  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बड़ी घोषणा, गणतंत्र दिवस पर बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान, अगले वित्तीय वर्ष से मिलेगा लाभ

नेपाल में होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नेपाल के कई पहाड़ी व हिमालयी क्षेत्रों में कर्मचारियों को मतदान कराने के लिए एक हफ्ते तक का समय लग गया है। कुछ ऐसे भी मतदान केंद्र हैं जहां मतदाताओं को जाने में तीन से चार घंटे तक का समय भी लगेगा।

Also read:  कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा राज्य में पंचायत चुनाव से पहले केंद्रीय सशस्त्र बलों की तैनाती को लेकर निर्देश जारी करने के बाद अब ममता सरकार ने हाईकोर्ट ने समीक्षा याचिका दाखिल की