English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-04 175549

 पंजाब के पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के निजी सहायक को 44 वर्षीय एक महिला से बलात्कार के आरोप में सोमवार को यहां गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

 

पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष और दो बार विधायक रहे बैंस अभी भी फरार हैं, जो इस मामले में मुख्य आरोपी हैं।

Also read:  जगन्नाथ मंदिर में अवैध उत्खनन और निर्माण कार्य के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

ex-MLA Simarjit Bains संयुक्त पुलिस आयुक्त रावचरण सिंह बराड़ ने कहा कि बैंस के निजी सहायक सुखचैन सिंह को आज गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दो जुलाई को पूर्व विधायक के भाई करमजीत सिंह बैंस को भी बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया था।

Also read:  देश में कोरोना की चौथी लहर, पिछले 24 घंटों में 268 कोरोना के नए मामले दर्ज हुए

स्थानीय अदालत के निर्देश पर 16 जुलाई 2021 को सिमरजीत बैंस और उनके दो भाइयों समेत पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अदालत पहले ही सिमरजीत बैंस और अन्य आरोपियों को भगोड़ा घोषित कर चुकी है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसने पूर्व विधायक से एक संपत्ति विवाद मामले में मदद के लिए संपर्क किया था, जिसके बाद बैंस ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया।

Also read:  सीएम शिवराज चौहान ने की पीएम मोदी की तारिफ कहा- PM Modi ऊपर से कठोर दिखते हैं, लेकिन अंदर से संवेदनशील हैं