English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-10-29 134321

गुजरात चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी बड़ी चाल चल सकती है। सूत्रों की मानें तो राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू किया जा सकता है। इस पर आज फैसला संभव है।

 

Also read:  यूएई ने अगले 3 वर्षों के लिए अधिशेष बजट की घोषणा की

अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए एक कमेटी के गठन का एलान कर सकती है। दरअसल, यूनीफॉर्म सिविल कोड के सभी पहलुओं के मूल्यांकन के लिए उत्तराखंड में उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक समिति के गठन किया गया था।

Also read:  गैंगस्टर अतीक अहमद के एक ध्वस्त कार्यालय के अंदर पुलिस को दिखे खून के कुछ धब्बे

ऐसा ही प्रस्ताव गुजरात सरकार भी पेश कर सकती है। सूत्रों की मानें तो आज होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में समिति के गठन का प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। गुजरात के गृह मंत्री की ओर से दोपहर तीन बजे होने वाली प्रेसवार्ता में इसकी घोण हो सकती है।

Also read:  बहरीन के हवार द्वीप पर खुलेगा वन्यजीव अभयारण्य से घिरा रिजॉर्ट