English മലയാളം

Blog

चेन्नई: 

कथित घुसपैठ ( Trespassing) को लेकर भारतीय मछुआरों (Indian Fishermen) पर हमला करने का मामला सामना आया है. श्रीलंकाई नौसेना पर कथित घुसपैठ को लेकर भारतीय मछुआरों के एक समूह पर हमला करने का आरोप है. मछुआरों पर आरोप है कि उन्होंने श्रीलंका के जल क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की. हालांकि, भारतीय मछुआरों ने इन आरोपों को खारिज किया है. इस हमले में एक मछुआरा जख्मी बताया जा रहा है.

भारतीय मछुआरों ने श्रीलंका के जल क्षेत्र में घुसपैठ के आरोपों का खड़न किया है. उन्होंने कहा कि हम पर पत्थर फेंके गए और हमारे जाल को नुकसान पहुंचाया गया. वहीं, अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं हुई है और वे मामले की जांच कर रहे हैं. घायल मछुआरा तमिलनाडु के रामेश्वरम का रहने वाला बताया जा रहा है.

Also read:  Coronavirus India Updates: पिछले 24 घंटे में सामने आए 36594 नए मामले, 540 की मौत

बता दें कि तमिलनाडु पहले भी केंद्र के सामने श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा भारतीय मछुआरों  के उत्पीड़न का मामला उठा चुका है. साथ ही केंद्र सरकार से भारतीय मछुआरों का उत्पीड़न बंद करने के लिए कदम उठाने का आग्रह कर चुका है, जो कि हिंद महासागर में मछली पकड़ने के दौरान कभी-कभी जल क्षेत्र को पार कर जाते हैं.

Also read:  भारत का कच्चे इस्पात का उत्पादन छह प्रतिशत बढ़कर एक करोड़ टन हु्आ