English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-10 122750

प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों बेमौसम बारिश हो रही है। कई जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश तो कहीं ओलावृष्टि से फसलों को खासा नुकसान हुआ है।

 

आपको बता दें की इस बेमौसम बारिश से अब तक 20 से ज्यादा जिलों में गेहूं-चने और सरसों समेत अन्य फसलें बर्बाद हो चुकी है। खेतों में खड़ी फसलें और खलिहान में रखी फसलों को नुकसान हुआ है।

Also read:  कांग्रेस का मेघालय को '5-स्टार' राज्य बनाने का लक्ष्य, सरकार बनने पर गरीब महिलाओं को हर माह तीन हज़ार रुपये देगी कांग्रेस

मौसम विभाग के अनुसार फसलों पर मंडरा रहे यह संकट के बादल एक बार फिर अपना जोर दिखा सकते है। जानकारी अनुसार 15 मार्च से बारिश का एक दौर शुरू होने की संभावना है, जिससे एक बार फिर प्रदेश भीग सकता है। अरब सागर से आने वाली हवाओं के चलते प्रदेश में तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई जा रही है।

Also read:  अमेरिका की धमकी के बाद विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया, कहा-हमारे रिश्ते बेहद खुले हैं, राजनीतिक रंग ना दें

पांच दिन बाद यानि 15 मार्च से पश्चिमी मध्यप्रदेश में बारिश का सिस्टम एक बार फिर एक्टिव होगा जो 18 मार्च तक एक्टिव रहेगा। जिससे प्रदेश के इंदौर, बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, देवास, बड़वानी, भोपाल, सीहोर, राजगढ़ आदि जिलों में बारिश की संभावना है।

Also read:  बीजेपी के शासन में सबसे 'सुरक्षित और खुश' हैं देश के मुसलमान- RSS के मुस्लिम मंच