English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-14 101909

गले कुछ दिनों में महराष्ट्र उत्तराखंड में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। इसके साथ देश के अन्य भागों में जैसे गुजरात मध्यप्रदेश में भारत मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।

 

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) की बात करें तो यहां पर बुधवार को सुबह से ही मौसम में बदलाव दिखा। यहां पर तेज हवाओं ने उमस भरी गर्मी से राहत की उम्मीद जगाई है। दिल्ली में बीते मंगलवार से ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहां पर अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे हल्की बरसात के आसार हैं।

Also read:  शेयर बाजार में आई बहार, सेंसेक्स में 1145 अंकों की उछाल के साथ 56038 पर पहुंचा

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई, ठाणे सिंधुदुर्ग समेत महराष्ट्र के इन भागों में येलो अलर्ट जारी किया है। मुंबई के कुछ भागों में सोमवार रात को बारिश हुई। बारिश के बाद मुंबई के सायन इलाके में जलजमाव के हालात देखे गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड के गढ़वाल कुमाऊं क्षेत्रों के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। यहां के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम बड़ी करवट लेगा. यहां पर गरज के बिजली गिरने की संभावना है।

Also read:  डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स के अतिरिक्त सचिव, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा-'अग्निपथ' योजना को लेकर फैलाई गई खबरें गलत, ये देश की सुरक्षा का मामला

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में स्थित आवासीय कालोनी मे मंगलवार को भारी बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति बन गई। यहां के राजमार्गों के हालात भी पानी भरने के कारण खराब बताए जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में राजस्थान के कई भागों में मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना में मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है।

Also read:  शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने संजय राउत पर साधा निशाना, कहा-संजय राउत के कंधे पर बंदूक रख निशाना साध रही NCP