English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-20 110303

देश कई राज्यों में बारिश का दौर अभी भी जारी है. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित कई प्रदेशों में अच्छी बरसात हो रही है।  इसी क्रम में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि अगले दो दिन के दौरान उत्तर पश्चिम भारत कच्छ के कुछ भागों से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी को लेकर परिस्थितियां बन रही हैं।

ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। ऐसे अनुमान हैं कि 21 सितंबर तक विदर्भ पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 से 22 सितंबर 2022 तक उत्तर पश्चिम इसके पास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव बन रहा है। इसके कारण भारी बारिश का अनुमान है।

Also read:  IT Rules के तहत शिकायत तंत्र किसी की आजादी का अतिक्रमण नहीं करता-SC

 

इस दौरान तेलंगाना में भी 21 सितंबर तक बारिश की आशंका है. वहीं झारखंड के अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर तक, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 23 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं अरुणाचल प्रदेश के साथ असम मेघालय में 23 सितंबर तक मध्यम बारिश की आशंका है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम त्रिपुरा में आज मध्यम बारिश होगी. उत्तराखंड पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसी तरह के हालात 21 सितंबर तक बने रहेंगे।

Also read:  अरुणाचल प्रदेश में होने वाले पंचायत उप चुनाव से पहले बीजेपी ने 130 सीटों में से 102 पर निर्विरोध कब्जा किया

भारत मौसम विज्ञान केंद्र आईएमडी ने ट्वीट कर बताया कि निचले क्षोभमंडल स्तर पर उत्तर पश्चिम भारत में एंटी साइक्लोनिक प्रवाह के कारण अगले 5 दिनों के अंदर पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ दिल्ली में शुष्क मौसम की आशंका व्यक्त की है।

Also read:  Petrol, Diesel Prices Today: लगातार 13 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में है राहत, ये चल रहे हैं रेट