English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-08 130505

मध्य प्रदेश के पुलिस थाने में 8 लोगों की अर्ध-नग्न हालत में वायरल हुई तस्वीर का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। 

मामले पर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि लॉकअप में लोकतंत्र के चौथे स्‍तंभ का चीरहरण! या तो सरकार की गोद में बैठकर उनके गुणगान गाओ, या जेल के चक्कर काटो. ‘नए भारत’ की सरकार, सच से डरती है।

Also read:  दिल्ली के आसपास इलाको में शुक्रवार देर रात से ही झमाझम बारिश , IMD का येलो अलर्ट जारी

फोटो में एक पत्रकार के मुताबिक उन्हें इस हालत में इसलिए रखा गया क्योंकि वो उस शख्स के समर्थन में चले गए थे जिसे बीजेपी विधायक और उसके बेटे के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

Also read:  प्रधानमंत्री मोदी 16 जनवरी को लॉन्च करेंगे कोरोना टीकाकरण अभियान, CO-WIN ऐप की भी होगी शुरुआत

वहीं दूसरी तरफ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस हेडक्वॉर्टर से पूरे मामले की रिपोर्ट मांग है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दे दिए। वहीं पत्रकारों से दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार थाना प्रभारी मनोज सोनी और सब इन्स्पेक्टर को लाइन हाजिर किया गया है। बता दें कि ये वायरल फोटो मध्यप्रदेश के सीधी जिले की है।