English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-19 200611

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। राहुल गांधी 52 साल के हो गए हैं। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

 

Also read:  भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के 8 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 90

भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है, “गांधीवादी मूल्यों के साथ ‘आइडिया ऑफ इंडिया’ को बचाए रखने की लड़ाई के नेतृत्वकर्ता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। देशहित, समाजहित और जनहित में आपकी मुखरता हमारी प्रेरणा है। ईश्वर और शक्ति दें।”

Also read:  अखिलेश यादव ने ईवीएम पर गड़बड़ी पर लगाया आरोप, भाजपा ने कहा- हार के डर से बौखला गए हैं अखिलेश

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने देशभर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से उनका जन्मदिन नहीं मनाने की अपील की थी। राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से कई राज्यों में युवाओं द्वारा चलाए जा रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर रविवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाने की अपील की थी। साथ ही उन्होंने देश की मौजूदा हाल पर भी चिंता जाहिर की थी।

Also read:  अदाणी डाटा नेटवर्क अपनी 5G सेवाएं शुरू करने की तैयारी में, टेलीकॉम एक्सेस सर्विसेस के लिए एकीकृत लाइसेंस दिया