English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

संकट में फंसे लक्ष्मी विलास बैंक (Laxmi Vilas Bank) के शेयरों में गिरावट का सिलसिला सोमवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में जारी रहा. बैंक को लेकर काफी नकारात्मक खबरें आ रही हैं, जिसके चलते निवेशक इसके शेयरों की बिकवाली कर रहे हैं. पांच कारोबारी सत्रों में एलवीबी के शेयर में 48 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है. सोमवार को बीएसई में बैंक का शेयर 10 प्रतिशत टूटकर 8.10 रुपये पर आ गया और इसने निचले सर्किट को छूट लिया.

Also read:  जनरल अटलांटिक ने इतने करोड़ में खरीदी रिलायंस रिटेल की 0.84 प्रतिशत हिस्सेदारी

लक्ष्मी विलास बैंक का शेयर अपने एक साल के निचले स्तर पर आ चुका है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में भी बैंक का शेयर 10 प्रतिशत टूटकर 8.10 रुपये पर आ गया और इसने निचला सर्किट छू लिया. बीएसई में पांच कारोबारी सत्रों में बैंक का शेयर 48.24 प्रतिशत नीचे आ चुका है.

Also read:  Stock Market: नए शिखर पर सेंसेक्‍स और निफ्टी, कोरोना वायरस की वैक्‍सीन की उम्‍मीदों से आया उछाल

पिछले सप्ताह मंगलवार को सरकार ने एलवीबी पर कई तरह के अंकुश लगाते हुए निकासी की सीमा तय की थी. साथ ही बैंक के बोर्ड को भी भंग कर दिया गया था. बैंक से निकासी की सीमा प्रति जमाकर्ता 25,000 रुपये तय की गई है.

Also read:  ब्रिटेन में बेकाबू हुआ कोरोना का नया स्ट्रेन, सऊदी अरब ने निलंबित कीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें