English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-28 155238

तमिलनाडु से सबरीमाला तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस मंगलवार को केरल के पथनमथिट्टा जिले में एक गहरी खाई में गिर गई, जिसमें कम से कम 62 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

Also read:  बुमराह ने विदेशी जमीन पर लगाया विकेटों का शतक

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब श्रद्धालु सबरीमाला में भगवान अयप्पा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। दोपहर करीब 1.30 बजे निलक्कल के पास एलावंकल में जब बस खाई में गिरी, तब उसमें नौ बच्चों सहित कम से कम 64 लोग सवार थे। सभी तीर्थयात्री तमिलनाडु के माइलादुत्रयी जिले के हैं।

Also read:  Pravasi Bharatiya Sammelan 2023: भारत काफी आशावादी देश बन चुका- निर्मला सीतारमन

पुलिस ने कहा कि तीर्थयात्रियों में से 62 घायल हो गए, जिनमें कुछ गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें पथनमथिट्टा और एरुमेली के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर सुविधाओं के लिए अन्यत्र ले जाया जाएगा।

Also read:  कोलकाता पुलिस की खुफिया टीम दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर पूरे मामले की आगे की जांच में जुट गई