English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-02 160431

पंजाब औऱ हरियाणा में इन दिनों चंडीगढ़ को लेकर रार मची हुई है।हाल ही में पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर चंडीगढ़ को पंजाब को हस्तांतरित करने मांग की गई थी, तब से राजनीति गरमाई हुई है।

 

हरियाणा भी राजधानी चंडीगढ़ पर अपना हक जताने की तैयारी कर रहा है। लिहाजा 5 अप्रैल को हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की बात कही जा रही है।

वहीं हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने चंडीगढ़ को स्थानांतरित करने के पंजाब के प्रस्ताव पर कहा कि हम चंडीगढ़ को कहीं जाने नहीं देंगे. चंडीगढ़ हरियाणा की राजधानी थी, है और रहेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के दोहरे मापदंड हैं। कुछ दिनों तक (पंजाब में) शासन में रहने के दौरान ही उन्होंने चंडीगढ़ के विवादास्पद मुद्दे को उठाया है। सीएम खट्टर ने कहा कि मुझे लगता है कि पंजाब की सरकार किसी और के आदेश पर ऐसा कर रही है। साथ ही कहा कि वह हरियाणा की तरफ देखने की हिम्मत भी नहीं कर सकते।

Also read:  बीजेपी ने आप सरकार पर साधा निशाना, कहा-दिल्ली में AAP नहीं पाप सरकार, हर विभाग में फैला है भ्रष्टाचार

वहीं रविवार को जींद में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम खट्टर ने साफ तौर पर कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के सख्त खिलाफ है। सीएम खट्टर ने कहा कि भ्रष्टाचार का काल, मनोहर लाल, मनोहर लाल। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Also read:  मुंबई में तपती गर्मी के बाद मिली राहत, दो दिन से शहर में हो रही मूसलाधार बारिश

इससे पहले सीएम खट्टर ने कहा था कि चंडीगढ़ को लेकर पंजाब का फैसला निंदनीय है। लोकतंत्र की एक व्यवस्था होती है, लेकिन इन्होंने एक तरफा फैसला लिया है। इस तरह के फैसलों की लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

Also read:  24x7 लगवा सकती है कोरोना का टीका : डॉ हर्षवर्धन

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा और पंजाब दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ बनी रहेगी। हमारे पास कई मुद्दे हैं, जिन पर बात की जानी चाहिए।