English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-27 125357

 राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द होने के बाद राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर बदला अपना बायो बदल लिया है। मेंबर ऑफ इंडियन नेशनल कांग्रेस के साथ-साथ लिखा Dis’Qualified MP।

 

राहुल ने शुक्रवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा था कि यदि मुझे हमेशा के‍ लिए भी लोकसभा से डिसक्वालिफाई कर दिया जाए तब भी मुझे कुछ फर्क नहीं पड़ेगा।

Also read:  धार्मिक असहिष्णुता पर बोले सद्गुरु, कहा-भारत में धार्मिक असहिष्णुता सिर्फ टीवी पर, 10 सालों से नहीं हुआ कोई भी धार्मिक दंगा

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को 2019 के मानहानि मामले में सूरत कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई है। इसके चलते उनकी संसद की सदस्यता रद्द कर दी गई। राहुल के ‘डिस-क्वोलिफाईड’ एमपी के स्टेटस को उनके ट्विटर हैंडल के 23 मिलियन फॉलोवर्स देख पा रहे हैं।

Also read:  Air Taxi: चंडीगढ़ से हिसार एयर टैक्सी शुरू, 45 मिनट का होगा सफर, देने होंगे 1755 रुपये

राहुल की संसद की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस को दूसरे विपक्षी दलों का भी समर्थन मिल रहा है। इनमें ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी समेत अन्य विपक्षी दल भी राहुल को अयोग्य ठहराने के फैसले का विरोध किया है।

Also read:  रूस-यूक्रेन संकट में अमेरिका को भारत की तटस्था रास नहीं आ रही, कहा-'रूस से गठबंधन की भारत को चुकानी पड़ सकती है कीमत'