English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-07-15 175504

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से बाढ़ आ गई है, जिससे भारी जन-धन  की हानि हुई है। कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोगों को बाढ़ की वजह से अपने घर को छोड़ना पड़ा है।

कई घर बाढ़ में बह गए हैं और कई बिल्डिंग जमीदोंज हो चुकी हैं। हिमाचल को इस आपदा की वजह से काफी नुकसान हुआ है। खबर ये भी है कि कुल्लू में बादल फट गया है, जिसकी वजह से लोग डरे हुए हैं। कई पर्यटक अभी भी हिमाचल में फंसे हुए हैं।

Also read:  र्मला सीतारमण के बयान पर पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम का पलटवार, भारत के संसदीय इतिहास में ऐसा पहली बार, जब सत्ता पक्ष ने संसद में किया हंगामा

शुक्रवार तक 4 हजार करोड़ का नुकसान: हर्षवर्धन चौहान 

शिमला में हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा, ‘हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से कारण काफी नुकसान हुआ है। कल तक 4 हजार करोड़ के नुकसान का आंकलन किया गया है। इंडस्ट्री के क्षेत्र में 300 करोड़ का नुकसान हुआ है। बड़े स्केल पर तबाही हुई है, हम इसे रीस्टोर करने की कोशिश कर रहे हैं।’

Also read:  अमेरिकन कंपनी टेस्ला को हुआ 126 अरब डॉलर का नुकसान, टेस्ला के CEO Elon Musk ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर का सौदा किया था

क्या है बारिश का अपडेट

मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल के ज्यादातर हिस्सों में 18 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वह जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और पहाड़ी क्षेत्रों में बिना काम के जाने से बचें।

Also read:  यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए शुरू किया अभियान, मंत्री का बड़ा दावा

मनाली में शनिवार को भी भारी बारिश हुई है। रविवार को भी यहां भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य सरकार का कहना है कि भारी बारिश और जलभराव की वजह से करीब 800 सड़कें बंद हैं और अभी तक 60 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है। राज्य में राहत और बताव के काम लगातार जारी हैं।