English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-02-07 151221

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने मंगलवार को कहा कि पुणे जिले की चिंचवाड़ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में नाना काटे महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार होंगे।

 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा विधायक लक्ष्मण जगताप के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और कांग्रेस के नेताओं (उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ महा विकास आघाड़ी के दोनों घटक) से अनुरोध किया था कि वे राज्य में राजनीतिक परंपरा का सम्मान करें और मौजूदा विधायक के परिवार के सदस्य के लिए सीट छोड़ दें।

Also read:  तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, शाम 4 बजे होगा शपथग्रहण

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा विधायक लक्ष्मण जगताप और मुक्ता तिलक के निधन के कारण क्रमश: पुणे की चिंचवाड़ और कस्बा पेठ विधानसभा सीट पर 26 फरवरी को उपचुनाव हो रहा है। राकांपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने मंगलवार को ट्वीट किया, ” राकांपा के नाना काटे चिंचवाड़ निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के लिए महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार होंगे।

Also read:  बिहार में जाति आधारित गणना पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, एनजीओ ने हाई कोर्ट के फैसले को शीर्ष अदालत में दी चुनौती

हमें विश्वास है कि एमवीए के सभी घटकों के साथ मिलकर काम करके हम निश्चित रूप से यह चुनाव जीतेंगे।” दिवंगत विधायक लक्ष्मण जगताप की पत्नी अश्विनी जगताप ने भाजपा के टिकट पर सोमवार को चिंचवाड़ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा, भाजपा के हेमंत रासने और कांग्रेस नेता रवींद्र धंगेकर ने कस्बा पेठ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

Also read:  वोडाफोन आइडिया के लगभग 2 करोड़ पोस्टपेड ग्राहकों का कॉल डेटा रिकॉर्ड सार्वजनिक हो गया, शोध कंपनी साइबरएक्स9 ने अपनी एक रिपोर्ट में दी जानकारी